Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महद्दीपुर में राजकीय चैती दुर्गा पूजा मेला का रंगारंग आगाज:डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन, 5 दिन चलेगा;श्रद्धालुओं के लिए लाइट-पानी की व्यवस्था


खगड़िया के महद्दीपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा-2026 के अवसर पर शनिवार से पांच दिवसीय राजकीय चैती दुर्गा पूजा मेला शुरू हो रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर में इसका उद्घाटन करेंगे। खगड़िया जिला प्रशासन के तत्वावधान में इस मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है, और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल तथा प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है।
मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भक्ति संगीत, झांकियां, लोकगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles