Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं : डॉ फादर जोस

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं : डॉ फादर जोस

महुआडांड़़ प्रखंड स्थित संत जेवियर महाविद्यालय में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों, उनके अधिकारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समानता आधारित सकारात्मक सोच विकसित करना था. शिक्षा और दृढ़ संकल्प से मिलेगी सफलता : समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर एमके जोस ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना अधूरी है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी. वहीं, डॉ प्यारी कुजूर ने कहा कि वर्तमान युग में महिलाएं शिक्षा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर हर शिखर को छू रही हैं. राजनीति से लेकर विज्ञान और साहित्य तक, महिलाओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. शिक्षिकाओं व सहायक कर्मियों का हुआ सम्मान : महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके समर्पण और संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सिस्टर चंद्रोदय, प्रो शालिनी, प्रो मनीषा, प्रो शेफाली, प्रो रोजी, प्रो सुरभि, प्रो शिल्पी, प्रो अंजली, प्रो स्वाति, प्रो अंकिता, प्रो मोनिका, प्रो अदिति, प्रो बसंती, प्रो अनीभा व प्रो रैचेल के अलावा सरोज, प्रेमा, नीलम, अरुणा, दीपिका, अंकिता दीदी, क्रिस्टिना दीदी तथा सुनीता दीदी को को सम्मानित किया गया.

The post महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं : डॉ फादर जोस appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles