Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिला का कटा सिर बरामद, धड़ की तलाश जारी:बांका में ससुराल वालों पर मर्डर और सबूत मिटाने का आरोप, 3 हिरासत में


बांका में रविवार शाम एक महिला का कटा हुआ सिर और कुछ दूरी पर एक बोरे में बंद खून से लथपथ कपड़े बरामद किए। खबर लिखे जाने तक महिला का धड़ बरामद नहीं हो सका है। डॉग स्क्वॉड को बुलाया जा रहा है। घटना बेलहर प्रखंड अंतर्गत जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के डुमरहार गांव के पूर्व स्थित जोर (छोटी नदी) की है। काफी देर के बाद सिर देखकर मृतका की पहचान रांगा गांव निवासी नेफरू पंडित का बेटा विकास पंडित की पत्नी प्रियंका कुमारी (26) के रूप में हुई है। पहचान मृतका के पिता मटिहानी गांव निवासी सुखदेव पंडित और भाई मंटू पंडित ने की। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला काटकर हत्या करने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरा मामला…. मृतका के पिता सुखदेव पंडित ने बताया कि रविवार सुबह ही उन्होंने बेटी के लापता होने की सूचना मिलने के बाद जिलेबियामोड़ थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था।इसके बाद सूचना मिली कि डुमरहार गांव के पास जोर किनारे एक महिला का सिर बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपनी बेटी की पहचान की। जानकारी के अनुसार महिला का सिर करीब डेढ़ फीट जमीन के अंदर दबा हुआ था, जिसे किसी कुत्ते ने नोचकर बाहर निकाल दिया। चरवाहों और राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर और खून से सने कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बॉडी छिपाकर सबूत मिटाने की कोशिश परिजनों ने बताया कि प्रियंका की 3 बेटियां हैं। बड़ी बेटी पल्लवी कुमारी (4), दूसरी बेटी कुसुम कुमारी (3) और सबसे छोटी बेटी 9 महीने की है। परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद शव को छिपाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति विकास पंडित, सास विमला देवी तथा एक नाबालिग ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। महिला की गला काटकर हत्या की गई – SDPO थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि एक महिला का कटा हुआ सिर और खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं, लेकिन धड़ अभी तक नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। तकनीकी जांच के लिए एसएफएल (फॉरेंसिक) टीम तथा शव के धड़ की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाया जा रहा है। घटना किस मकसद से की गई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। महिला की गला काटकर हत्या की गई है। धड़ की बरामदगी के लिए लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles