पलामू के शांतिपुरी मोहल्ला में एक महिला ने अपनी नवजात बेटी की मौत के सदमे में आत्महत्या कर ली। अनुज अग्रवाल की 25 वर्षीय पत्नी सलोनी कुमारी ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली थी। इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि परिजनों के अनुसार, सलोनी ने पिछले साल जून में एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के कुछ समय बाद ही बच्ची की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से सलोनी गहरे सदमे और डिप्रेशन में थीं। मानसिक तनाव के कारण उनका स्वास्थ्य भी खराब रहने लगा था। बुधवार दोपहर सलोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही वे उन्हें गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन सलोनी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान:जन्म के कुछ देर बाद बेटी की हो गई थी मौत, घटना के बाद से महिला थी डिप्रेशन में