Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मारपीट, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की दी धमकी

बोकारो | सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सेक्टर-4ई स्ट्रीट-11 िस्थत आवास संख्या 2070 में मारपीट, गाली-गलौज और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी महेंद्र प्रसाद के सिर में गंभीर चोट लगी। पीड़ितों ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित संतोष कुमार के अनुसार, घटना के दिन शाम करीब चार बजे वह घर में सो रहे थे। दरवाजा खटखटाने पर बाहर निकले तो रासबिहारी मंडल के बेटे और उसके साथ आए कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि उन्हें जमीन पर गिराकर गला दबाने का प्रयास किया गया। इस दौरान गले की सोने की चेन भी गायब हो गई। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी महेंद्र प्रसाद बीच-बचाव करने पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें धक्का देकर गिराया और लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उनके सिर और शरीर में चोटें आईं। आरोप है कि मंडल ड्यूटी से लौटने के बाद पिस्तौल लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। दूसरे पक्ष से भी शिकायत की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles