Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मिहिजाम फुटपाथ की दुकान में लगी भीषण आग:चार लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान, दुकानदार ने आगजनी की जताई आशंका


जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र स्थित चित्तरंजन स्टेशन रोड पर गुरुद्वारा गेट के पास गुरुवार और शुक्रवार की देर रात क़रीब 2 बजे एक फुटपाथ पर लगी चाय की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह दुकान चंदू साव की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही मिहिजाम पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। चित्तरंजन और जामताड़ा से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित दुकानदार चंदू साव ने आरोप लगाया है कि किसी ने शराब के नशे में जानबूझकर उनकी दुकान में आग लगाई है। चंदू साव के अनुसार, उनके परिवार का जीविकोपार्जन पूरी तरह इसी दुकान पर निर्भर था और आग लगने से उनका एकमात्र रोजगार समाप्त हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजा देने की मांग की है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक दी गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles