Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में कार-ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर:ड्राइवर की मौत, 5 गंभीर घायल, एक ही परिवार के 3 लोग घायल


मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मासूमगंज तरबना पोखर के पास ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही असरगंज थाना की गश्ती पार्टी, सर्किल इंस्पेक्टर विवेक राज, थाना अध्यक्ष विपुल कुमार और पीटीसी जयवंत कुमार चंदन कुमार शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया
पुलिस टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. निधि कुमारी ने पांचों घायलों का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मृतक के शव को अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों ने उसकी पहचान की। मृतक युवक की पहचान सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के धाधी बेलारी निवासी विष्णु देव यादव के 27 वर्षीय पुत्र विभाष कुमार के रूप में हुई है। घायलों में एक ही परिवार के तीन सदस्य
गंभीर रूप से घायल पांच लोगों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। इनमें असरगंज बाजार निवासी योगेंद्र पोद्दार की 50 वर्षीय पत्नी शांति देवी, उनकी बहू सोनी कुमारी और 32 वर्षीय पुत्र कुमार मार्तंड हैं। अन्य घायलों में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जाला दुर्गापुर निवासी पुनीत कुमार के 28 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार और मनोज कुमार के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार शामिल हैं। घायल नीतीश कुमार ने बताया कि वे ई-रिक्शा पर सवार होकर सुल्तानगंज से असरगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मासूमगंज के तरबना पोखर के पास एक तेज रफ्तार इंडिका कार ने सामने से टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles