Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में ड्रोन-लेजर शो में 30 हजार लोग उमड़े:तिरुपति बालाजी उत्सव का भव्य आगाज, स्वामी निरंजनानंद सरस्वती रहे मौजूद


मुंगेर में तिरुपति बालाजी उत्सव मूर्ति के आगमन के उपलक्ष्य में दो दिवसीय पदार्पण दिवस का भव्य आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ। श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पोलो मैदान में पहली बार ड्रोन और लेजर शो का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए लगभग 25 से 30 हजार लोग उमड़े। पादुका दर्शन आश्रम में आयोजित इस उत्सव के दौरान शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखा गया। 5 और 6 मई को श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् कार्यक्रम प्रस्तावित है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ड्रोन शो के माध्यम से मुंगेर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आकाश में जीवंत किया गया। इसमें बड़ी दुर्गा मंदिर, चंडिका स्थान, सीता चरण, स्वामी सत्यानंद सरस्वती और स्वामी निरंजनानंद सरस्वती की आकृतियां प्रदर्शित की गईं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की छवियां भी दिखाई गईं। रंग-बिरंगी रोशनी और संगीतमय माहौल ड्रोन शो से पहले लेजर शो ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के समन्वय ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मैदान में मौजूद लोगों ने इस ऐतिहासिक आयोजन को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। मुंगेर में पहली बार इस तरह के हाईटेक आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया था। पोलो मैदान तक आने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई थी। शहर के चौराहों पर लगाए गए एलईडी स्क्रीन इसके अलावा पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार गश्ती भी की जा रही थी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जो लोग पोलो मैदान तक नहीं पहुंच सके, उनके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे। एक नंबर ट्रैफिक और शाहिद किला परिसर समेत कई जगहों पर बड़े स्क्रीन के माध्यम से लोग कार्यक्रम का लाइव आनंद लेते नजर आए।

जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि मुंगेर के लिए यह आयोजन ऐतिहासिक है। तिरुपति बालाजी उत्सव मूर्ति के आगमन के अवसर पर इस तरह का ड्रोन और लेजर शो पहली बार आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को मुंगेर की धार्मिक विरासत से भी परिचित कराया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गुरुवार को भगवान तिरुपति बालाजी उत्सव मूर्ति का आगमन पोलो मैदान में होगा, जहां श्रद्धालु बारी-बारी से दर्शन कर सकेंगे। चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती वहीं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्ती की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
गुरुवार को भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन आयोजन समिति के सदस्य गौरव शर्मा ने बताया कि मुंगेर के लिए यह गर्व का क्षण है कि पहली बार इस तरह का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और लोग पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शाम 4 बजे से आम श्रद्धालु भी पोलो मैदान में भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सकेंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद शहर की प्रमुख सड़कों और जिला परिसर में भी लोगों की भारी भीड़ देखी गई। कुल मिलाकर मुंगेर में आयोजित यह आयोजन आस्था, आधुनिक तकनीक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बेहतरीन संगम साबित हो रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles