Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में रोड एक्सीडेंट, युवक की मौत:बाइक से खड़गपुर बाजार जा रहा था, इलेक्ट्रिक पोल से टकराने से गई जान


मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र में अनुमंडल कार्यालय के समीप एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के मचनवा गांव निवासी शनिदेव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिदेव कुमार अपने ससुराल नया टोला कंदनी आए हुए थे। देर शाम वे अपने साले रंजन कुमार के साथ बाइक से खड़गपुर बाजार जा रहे थे। अनुमंडल कार्यालय के पास ब्रेकर पार करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के एक खंभे से टकरा गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया इस हादसे में शनिदेव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार और मृतक दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। बिजली के खंभे से टकराने के बाद शनिदेव बाइक से नीचे गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। बांका जिले से परिजन मुंगेर के हवेली खड़गपुर पहुंच रहे मृतक के ससुराल वालों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। बांका जिले से परिजन मुंगेर के हवेली खड़गपुर पहुंच रहे हैं। हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे में एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles