Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में लापता बीएड छात्रा का शव कुएं में मिला:परिजनों ने बाहर निकाला, 48 घंटे से थी गायब;पड़ोसियों ने देखी लाश


मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नव टोलिया में रविवार को 48 घंटे से लापता बीएड छात्रा कोमल भारती (22) का शव घर के पास स्थित कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने कराई थी गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों के अनुसार, कोमल शुक्रवार सुबह अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार को कासिम बाजार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार सुबह पड़ोसियों ने कुएं में शव देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया। 3 साल से नौकरी के लिए कर रही थी प्रयास कोमल तीन बहनों में सबसे छोटी थी और पढ़ाई में मेधावी थी। वह बीएड की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से नौकरी पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता न मिलने के कारण मानसिक तनाव में रहती थी। उसके पिता अवधेश कुमार न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौकरी न मिलने से बेटी परेशान रहती थी। उन्होंने आशंका जताई है कि मानसिक परेशानी के कारण ही उसने कुएं में कूदकर जान दी होगी। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला कुएं में डूबने से मौत का लग रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles