Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

SSB ने लेटी चौकी पर 1620 पैकेट तंबाकू पकड़ी:गुप्त सूचना पर कार्रवाई, एक तस्कर अरेस्ट; दूसरा नेपाल की ओर भागा


अररिया में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1620 छोटे पैकेट तंबाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सीमा चौकी लेटी के पास की गई। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा। चेक पोस्ट पार्टी को किया सतर्क यह अभियान 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में चलाया गया। कंपनी कमांडर अमित कुमार अहिरवार, सहायक कमांडेंट ने बताया कि एसएसबी को तस्करी से जुड़ी एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद चेक पोस्ट पार्टी को सतर्क किया गया। सूचना के आधार पर, जवानों ने भारत से नेपाल की ओर जाते हुए दो व्यक्तियों को देखा। दोनों के सिर पर एक-एक बोरी रखी हुई थी। संदेह होने पर जवानों ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों बोरियों सहित भागने लगे। चेक पोस्ट पार्टी ने उनका पीछा किया। पीछा करने पर बोरी फेंककर भागा पीछा करने के दौरान, एक व्यक्ति अपनी बोरी रास्ते में फेंककर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद, आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, सफेद और हरे रंग की प्लास्टिक बोरियों में रखा तंबाकू बरामद हुआ। मौके पर बरामद तंबाकू की गिनती की गई, जिसमें कुल 1620 छोटे पैकेट पाए गए। बरामद तंबाकू को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सुपुर्द किया जा रहा है। वहीं, गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में सहायक उप निरीक्षक कार्तिक चंद दास सहित चार अन्य बलकर्मी शामिल थे। अवैध तस्करी पर निगरानी-अभियान एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और प्रतिबंधित वस्तुओं के आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बल द्वारा लगातार निगरानी और अभियान चलाए जा रहे हैं। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए तस्करी रोकने के लिए जवानों को हमेशा सतर्क रखा जाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles