Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में स्कॉर्पियो से 35 कार्टन विदेशी शराब जब्त:चेकिंग के दौरान एसबीएन कॉलेज के पास कार्रवाई,चालक फरार


मुंगेर में रामनगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई गढ़ी रामपुर स्थित एसबीएन कॉलेज के समीप की गई। चेकिंग अभियान के दौरान कॉलेज से लगभग दस मीटर दूर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो खड़ी मिली। पुलिस टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई। स्कॉर्पियो के शीशे काले थे। जांच करने पर कंबल की आड़ में शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। कुल 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की 315 बोतलें शामिल हैं। थानाध्यक्ष वर्मा के अनुसार, वाहन के पंजीकरण के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शराब झारखंड से लाई जा रही थी और फोरलेन मार्ग के जरिए मुंगेर पहुंचाई जा रही थी। पुलिस फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles