पूर्णिया जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में आज मुंशी हसदा और स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंशी हसदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब को 4-0 से एकतरफा मात दी। मैच की शुरुआत से ही मुंशी हसदा की टीम आक्रामक नजर आई। खेल के दूसरे मिनट में जर्सी नंबर 11 के खिलाड़ी वीरेंद्र ने पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 15वें और 27वें मिनट में जर्सी नंबर 12 के राजीव ने लगातार दो गोल कर बढ़त को 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी मुंशी हसदा का दबदबा कायम रहा। जर्सी नंबर 10 के खिलाड़ी ने चौथा गोल कर टीम की बढ़त को 4-0 तक पहुंचाया। अंततः मुंशी हसदा ने यह मुकाबला 4-0 से अपने नाम कर लिया। मैच के मुख्य निर्णायक राम सेवक, रमन, रजनीश कुमार और बबलू कुमार थे। अपने उत्कृष्ट खेल के लिए जर्सी नंबर 12 के राजीव कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस अवसर पर डीएसए अध्यक्ष गौतम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एथलेटिक संघ के सचिव एम.एच. रहमान, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गौतम चौधरी, फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, रमन सिंह, आलोक लोहिया, पूर्व फुटबॉलर मनीष कुमार, फरद आलम, राजू सिंह और अंबुज सिंह भी मौजूद थे। टूर्नामेंट के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में आगे भी कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
मुंशी हसदा ने स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब को हराया:जिला फुटबॉल लीग में 4-0 से एकतरफा जीत दर्ज की