Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बेगूसराय में केस दर्ज:इंस्टाग्राम पर वीडियो किया पोस्ट, साइबर सेल की टीम मोबाइल नंबर ट्रैक कर रही


बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और उनकी मां के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी किया गया है। इस संबंध में बेगूसराय के साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। बेगूसराय साइबर थाने में तैनात महिला पुलिस उप-निरीक्षक (पुअनि) प्रिया कुमारी रूटीन साइबर स्पेस पेट्रोलिंग (ओडी ड्यूटी) पर थी। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक संदिग्ध प्रोफाइल देखी, जिसका यूजर नेम ‘Sajan Sang Sonam’ है। इस इंस्टाग्राम आईडी से दो अलग-अलग रील्स (वीडियो लिंक) पोस्ट किए गए थे, जिसमें एक युवक ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके परिवार के प्रति अभद्र, अश्लील और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। वीडियो में सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार की छवि धूमिल हो रही गाली-गलौज करते हुए मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और समाज में नकारात्मकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। एसआई प्रिया कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इंस्टाग्राम आईडी से प्रसारित की जा रही टिप्पणियां और वीडियो पूरी तरह से सार्वजनिक है। इससे न केवल मुख्यमंत्री और उनके परिवार की छवि धूमिल हो रही है। बल्कि आम सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसका बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस तरह के भड़काऊ और अश्लील वीडियो से क्षेत्र में लोक शांति (Public Peace) भंग होने की प्रबल आशंका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा-79, 351(3), 352, 356 और IT Act की धारा-67 के तहत मामला दर्ज किया है।
डिजिटल साक्ष्य से जांच में जुटी पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए साइबर थाने के एडिशनल SHO शैलेन्द्र कुमार विद्याकर को मामले का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट, यूआरएल और विवादित वीडियो को एक पेन ड्राइव में सुरक्षित साक्ष्य के रूप में रख लिया है। साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि साइबर सेल की टीम अब उस आईपी एड्रेस (IP Address) और मोबाइल नंबर ट्रैक किया जा रहा है। जिससे यह इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर इस तरह की अभद्रता और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles