Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर- कमरे में कंबल में लिपटा मिला महिला का शव:साथ रहने वाला सहकर्मी फरार, कैंसर के इलाज से जुड़े कागजात मिले; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस


मुजफ्फरपुर में किराए के कमरे से शुक्रवार को 45 वर्षीय महिला उषा देवी का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव कंबल में लिपटा हुआ था। महिला अनिल राम के साथ कमरे में रहती थी। फिलहाल वो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मौके से महिला के कैंसर के इलाज से जुड़े कागजात मिले हैं। पुलिस बीमारी से मौत की आशंका समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग नहर रोड स्थित शास्त्रीनगर मोहल्ले की है। सुबह कमरे से बाहर नहीं निकली तो हुआ शक स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह उषा देवी को कमरे से बाहर नहीं देखा गया। इस पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मकान मालिक की मौजूदगी में कमरे को खुलवाकर अंदर पहुंची तो महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। इसके बाद घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कैंसर के इलाज के कागजात मिले एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि कमरे से महिला की पहचान से जुड़े साक्ष्य और कैंसर के इलाज के कागजात मिले हैं। कागजात के अनुसार, गुरुवार को ही महिला को डॉक्टर के पास दिखाया गया था। आसपास के लोगों ने भी बताया कि काफी दिनों से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, बीमारी के कारण ही उसकी मौत हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। देखभाल के लिए साथ रहने लगा था अनिल अनिल राम के भांजे गणेश ने बताया कि उसके मामा और उषा देवी एक ही कंपनी में काम करते थे। उषा की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। ऐसे में अनिल कुछ दिन पहले उनके साथ रहने लगा था, ताकि खाना बनाने और देखभाल में मदद कर सके। गणेश ने मौत के कारणों की जानकारी होने से इनकार किया। कमरे को बाहर से बंद कर फरार होने की जांच महिला का शव मिलने के बाद अनिल राम के फरार होने और कमरे को बाहर से बंद किए जाने को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles