Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में 2 घंटे तक शटडाउन:कोर्ट कैंपस और रेवा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी; मेंटेनेंस वर्क और पेड़ों की छंटाई की जाएगी


मुजफ्फरपुर में आज(4 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 2 घंटे तक बिजली कटेगी। बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार के लिए दो अलग-अलग शिफ्टों में शटडाउन का निर्णय लिया है। पहले चरण में सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक सिटी पार्क पीएसएस के अंतर्गत 11KV कोर्ट कैंपस फीडर में मरम्मत कार्य होगा। इससे समाहरणालय(कलेक्ट्रेट), कोर्ट परिसर, न्यायिक मजिस्ट्रेट कॉलोनी, कर्बला और जिला जज(डीजे) आवास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दूसरे चरण में, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मारीपुर पीएसएस के अंतर्गत ’11KV रेवा फीडर’ में पेड़ों की कटाई का काम किया जाएगा। इसके कारण जुरन छपरा रोड नंबर 1, 2, 3 और 4 के साथ-साथ महेश बाबू चौक और इमलीचट्टी जैसे व्यस्त इलाकों में दो घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles