Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर के बाबा भद्रेश्वर नाथ मंदिर में चोरी:दान पेटी और कीमती सामान ऑटो में लादकर ले उड़े, चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद


मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध बाबा भद्रेश्वर नाथ मंदिर में चोरी हुई है। शनिवार देर रात चोरों ने मंदिर से दान पेटी सहित कई कीमती सामान चुरा लिए। घटना रात करीब ढाई बजे की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरों का तरीका चौंकाने वाला रहा। मंदिर में घुसने के बाद पहले सामान इकट्ठा किया। जब सामान ज्यादा हो गया, तो मुख्य आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया। सूचना मिलते ही एक लाल रंग का मालवाहक ऑटो मंदिर परिसर के पास पहुंचा। चोरों ने दान पेटी और अन्य सामानों को गाड़ी में लोड़ किया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। लोगों ने जताई नाराजगी सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने दान पेटी गायब पाई और सामान बिखरा हुआ था। चोरी गए सामानों और नकदी का अभी सटीक आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान है कि दान पेटी में अच्छी खासी रकम जमा थी। मंदिर में हुई इस घटना से स्थानीय भक्तों और ग्रामीणों में आक्रोश है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पताही स्थित मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। मंदिर समिति की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। पुलिस लाल रंग के ऑटो और चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles