Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर के मनियारी में दो बाइकों की टक्कर:दो युवक घायल, स्थानीय बोले- तेज मोटरसाइकिल चलाने के कारण हादसा


मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरख में आज दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में आ रहे थे और अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, गाड़ी की अत्यधिक गति के कारण चालक संतुलन नहीं बना पाए थे। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सड़क से उठाकर प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि दोनों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरा जख्मी वैशाली का रहने वाला है हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान कर ली गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक बाइक सवार कुढ़नी प्रखंड का ही रहने वाला है। वहीं, दूसरे घायल की पहचान वैशाली जिले के टोटहा गांव निवासी कन्हाई कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को मोबाइल के माध्यम से घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले की जानकारी मिलने पर मनियारी थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। मनियारी थानेदार जितेंद्र महतो ने दुर्घटना की पुष्टि की और बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस टीम को अमरख भेजा गया था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया था। थानेदार ने आगे बताया कि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles