केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), बिहार पटना द्वारा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार 14 जून से शुरू हो रही है। परीक्षा मुजफ्फरपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे तक रिपोर्टिंग प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, इसके बाद एंट्री बंद कर दी गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के परिजन दिखे। वहीं दूसरी पाली के लिए भी परीक्षार्थी समय से पहले सेंटर पर पहुंच गए। वहीं दूसरी पाली के परीक्षार्थियों का रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह रोक जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग की जाएगी। वीडियोग्राफी और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परीक्षा की सतत और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जहां से पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश डीएम और एसएसपी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, कदाचार पर तत्काल कार्रवाई करने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को देने का निर्देश दिया है। 17 जून को भी होगी परीक्षा केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित यह भर्ती परीक्षा 17 जून को भी जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उस दिन भी सुरक्षा और निगरानी की वही व्यवस्था लागू रहेगी, जो आज 14 जून की परीक्षा के लिए की गई है।
मुजफ्फरपुर के 22 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज:कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा जारी, दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक रिपोर्टिंग