![]()
जमुई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खास कार्यक्रम किए। श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में 5001 दीये जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साह से मनाया गया। हजारों दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखा। इसके अलावा बोधवान तालाब स्थित दुर्गा मंदिर के पास भी 501 दीये जलाए गए। यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर का माहौल भी आकर्षक दिखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विकास और लोगों के भले से जुड़े काम आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, महामंत्री बृजमोहन सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जमुई में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए 5001 दीये:श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में जगमगाया परिसर, बोधवान तालाब पर भी जले दीप
