Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह का तीसरा दिन:मैराथन दौड़ में स्टाफ के साथ अधिकारी भी हुए शामिल, आग से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक


मुजफ्फरपुर में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के तीसरे दिन गुरुवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया। यह आयोजन भीषण गर्मी और पछुआ हवा के कारण बढ़ने वाली आग की घटनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। मैराथन दौड़ की शुरुआत गुरुवार सुबह अग्निशमालय परिसर से हुई, जिसे जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ शहर के बनारस बैंक चौक, पक्की सराय चौक और चतुर्भुज चौक से होते हुए पानी टंकी तक गई। फिर वापस अग्निशमालय पर खत्म हुई। इस दौरान आग से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कर्मियों को हर परिस्थितियों में काम करने का निर्देश दौड़ के समापन के बाद, अग्निशमालय परिसर में सभी जवानों के लिए पीटी परेड का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आग की घटनाओं के दौरान जवानों को प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करना पड़ता है, जिसके लिए शारीरिक फिटनेस और मानसिक दृढ़ता आवश्यक है। परेड के जरिए जवानों को क्विक रिस्पांस और टीम वर्क का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी के साथ सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी, सहायक अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी और जिले के सभी कर्मियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने स्वयं मैराथन में हिस्सा लेकर जवानों का मनोबल बढ़ाया। विभाग का उद्देश्य सेवा सप्ताह के माध्यम से घर-घर तक संदेश पहुंचाना है कि सावधानी ही बचाव है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles