Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में खेत में मिला युवक का शव:शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; मृतक की पहचान नहीं हो सकी है


मुजफ्फरपुर में फतेहपुर पुल के पास गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिला है। शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। हत्या कर शव खेत में फेंकने की आशंका है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने शव बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है। युवक के हुलिए और अन्य विवरणों के आधार पर जानकारी साझा की गई है, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles