मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ (टाउन-2) बिनीता सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह रात के समय ऑटो का इस्तेमाल कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य यात्री बनकर ऑटो में सवार होते थे, जिससे उन पर किसी को शक नहीं होता था। वे रात में बंद दुकानों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही दुकान का ताला काटकर चोरी करते और सारा सामान उसी ऑटो में लादकर फरार हो जाते थे। यात्री के वेश में होने के कारण उन्हें नाकेबंदी या चेकिंग के दौरान भी आसानी से निकलने में मदद मिलती थी। दुकान का ताला काटकर चोरी की सूचना मिली थी पुलिस को ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक दुकान का ताला काटकर चोरी होने की सूचना मिली थी। मामला दर्ज होते ही एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए और तकनीकी इनपुट का विश्लेषण किया। मिले सुरागों के आधार पर ब्रह्मपुरा के बैरिया इलाके में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपियों की पहचान हुई, तीसरे से पूछताछ जारी गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के अभिमन्यु कुमार और कांटी थाना क्षेत्र के मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अख्तर का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी कांटी थाना क्षेत्र में लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। 35 हजार रुपए की कीमत का चोरी का सामान बरामद बरामदगी और आगे की जांच: पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई लगभग 35 हजार रुपये मूल्य की सामग्री बरामद की है। साथ ही, उस ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है जिसका उपयोग सामान ढोने और पुलिस को गुमराह करने के लिए किया जाता था। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया है। एसडीपीओ बिनीता सिन्हा ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरी का माल दुकानदारों को बेच दिया करता था। गिरोह के अन्य सदस्यों के सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
मुजफ्फरपुर में चोरी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा:पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया; चोरी का सामान, वारदात में यूज ऑटो जब्त