Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर:बाइक सवार अपराधियों ने 5 किलोमीटर में की 4 बार फायरिंग, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस


मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बकटपुर हाट बाजार के समीप हुई, जहां गोली लगने के बाद युवक सड़क किनारे गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची मुसहरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी अजय पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। उसे पहले मुसहरी पीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शहर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घर लौटने के दौरान हुई वारदात घायल राजीव कुमार ने बताया कि वह शहर में काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बकटपुर हाट बाजार से आगे बढ़ने पर उन्होंने देखा कि तीन बदमाश राहगीरों को रोक रहे थे। आशंका होने पर उन्होंने अपनी बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने उनका पीछा किया और एक हवाई फायरिंग के बाद उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। राजीव के अनुसार गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लगी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े, जबकि तीनों बदमाश शहर की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद की। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि राजीव रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। 5 किलोमीटर में की चार बार फायरिंग मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश हाई स्पीड बाइक पर सवार थे। राजीव को गोली मारने से पहले उन्होंने ने एक साइकिल सवार से मोबाइल छीना था। इसके बाद फायरिंग की, इसके बाद फाइनेंस कर्मी राजीव पर गोली चला दी। इसके बाद आगे जाकर भी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पूर्वी-2 के डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के पेट में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधी पहले एक साइकिल सवार से मोबाइल और रुपए छीनकर भाग रहे थे। इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डॉक्टर ने बताया हालत चिंताजनक मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थिति मां जानकी हॉस्पिटल के संचालक सह इलाज कर रहे डॉक्टर डॉ अमितांशु प्रांजल ने बताया कि गोली लगा हुआ एक मरीज आया है स्थिति थोड़ी चिंता जनक है पेट में बुलेट लगा है, इलाज किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles