Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में 736 लीटर विदेशी शराब जब्त:4 तस्कर गिरफ्तार, 40 हजार रुपए सहित ट्रक-बोलेरो भी जब्त


मुजफ्फरपुर पुलिस ने आज शराबबंदी के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर करजा थाना पुलिस ने मड़वन टेढ़िया पुल के पास नाकेबंदी कर दो गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पटना मद्यनिषेध इकाई से गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप करजा क्षेत्र से गुजरेगी। सूचना मिलते ही एसएसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने मड़वन टेढ़िया पुल के पास वाहनों की सघन तलाशी ली, जिसके बाद अवैध शराब बरामद हुई। तीन मोबाइल फोन और 40,000 रुपये नकद जब्त तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने दो गाड़ी से कुल 736.200 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इसके अलावा, आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 40,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, तस्कर इस शराब को स्थानीय बाजारों में बेचने की तैयारी में थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सत्यनाम सिंह (तरनतारण, पंजाब), रविरंजन कुमार (पानापुर, मुजफ्फरपुर), सूरज कुमार उर्फ नंदलाल (सकरा, मुजफ्फरपुर) और रामबाबू पासवान (पानापुर करियात, मुजफ्फरपुर) शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जो इस गिरोह के अंतरराज्यीय संबंधों की ओर इशारा करता है। करजा थाना में इस संबंध में कांड संख्या 71/26 दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना और अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मुजफ्फरपुर में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles