Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर- 6 दिन बाद मिली आर्यन की लाश:मां के शव से 50 मीटर दूर पड़ी थी बॉडी; प्रेम प्रसंग में हुई थी महिला की हत्या


मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में छह वर्षीय आर्यन का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव उसी स्थान से लगभग 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से मिला, जहां 26 जुलाई को उसकी मां मंजू देवी की बॉडी मिली थी। आर्यन की तलाश पिछले छह दिनों से की जा रही थी। बच्चे का शव पूरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है, क्योंकि अब मां-बेटे दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पहले ही इस मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल की पुष्टि कर चुकी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस की शुरुआती जांच और लापता बच्चे की तलाश पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटनास्थल पर बच्चे की चप्पल मिली थी 26 जुलाई की सुबह कांटी थाना क्षेत्र के नेता चौक स्थित एनटीपीसी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई गई थी कि हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने पहचान के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया था। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को महिला के शव के पास एक छोटे बच्चे की चप्पल भी मिली थी। उस समय यह स्पष्ट नहीं था कि चप्पल किसकी है, लेकिन अब बच्चे का शव मिलने के बाद यह माना जा रहा है कि वह चप्पल आर्यन की ही थी। अगले दिन हुई पहचान, पिता ने दर्ज कराई थी छह लोगों पर एफआईआर 27 जुलाई को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान 30 वर्षीय मंजू देवी के रूप में की। मंजू देवी के पिता विनोद साह ने कांटी थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन में उन्होंने बताया था कि मंजू का छह वर्षीय बेटा आर्यन भी घटना के बाद से लापता है और उसकी बरामदगी की गुहार लगाई थी। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर हरि पासवान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, हरि पासवान का बेटा का मंजू देवी के साथ प्रेम संबंध में था। प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि मंजू देवी एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं। इसी दौरान उनकी पहचान गांव के एक युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। बताया गया कि मंजू देवी का अपने पति से पहले ही अलगाव हो चुका था और वह कथित प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इस मामले में प्रेमी का पिता हरि पासवान जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य नामजद अभियुक्त फरार बताए गए थे। बच्चे का शव मिलने के बाद अब यह लगभग स्पष्ट माना जा रहा है कि महिला के साथ-साथ बच्चे की भी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया था। पुलिस की कार्रवाई पर उठने लगे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि जब 26 जुलाई को महिला का शव बरामद हुआ था, उसी समय घटनास्थल के पास बच्चे की चप्पल भी मिली थी। परिजनों ने अगले ही दिन एफआईआर में बच्चे के लापता होने की जानकारी भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस छह दिनों तक बच्चे का पता नहीं लगा सकी। अब उसी इलाके से शव मिलने के बाद पुलिस की शुरुआती तलाशी और जांच पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि घटनास्थल की गहन तलाशी ली जाती तो बच्चे का शव पहले ही बरामद हो सकता था। इलाके में कई तरह की चर्चाएं, लेकिन पुलिस ने नहीं की पुष्टि बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। चर्चा यह भी है कि जिस स्थान पर महिला काम करती थी, वहां कथित रूप से शराब पार्टी के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अस्पताल में इस्तेमाल होने वाले किसी केमिकल से शव के चेहरे को क्षतिग्रस्त किया गया ताकि पहचान न हो सके। यह भी चर्चा है कि छह वर्षीय आर्यन अपनी मां के साथ था और उसने पूरी घटना देख ली थी। इसी कारण उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि, इन सभी दावों की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें इस बीच मृतका की कुछ निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उसे एक युवक के साथ दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें कथित प्रेमी के साथ की है। हालांकि पुलिस ने इन तस्वीरों की सत्यता या जांच के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। प्रेमी के पुलिस हिरासत में होने की चर्चा पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष टीम ने मुख्य आरोपी और मृतका के कथित प्रेमी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद इस पूरे हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। एसएसपी बोले- बच्चे के शव का पोस्टमार्टम होगा, बाकी आरोपियों की तलाश जारी इस मामले में जब एसडीपीओ पश्चिम-1 सुचित्रा कुमारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह अवकाश पर होने के कारण उपलब्ध नहीं हो सकीं। वहीं ग्रामीण एसपी ने भी फिलहाल इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को बच्चे का शव भी बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles