Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए मांगी दुआ

मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए मांगी दुआ

चिनिया (गढ़वा). चिनिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को हर्षोल्लास और धार्मिक परंपरा के साथ ईद का त्योहार मनाया गया. प्रखंड की विभिन्न मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गयी, जहां नमाजियों ने अपने परिवार, समाज और मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाये. नमाज के बाद चिनिया की गलियों में ईद की रौनक दिखी और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश साझा किया. चिनिया स्थित मुख्य मस्जिद में इमाम हाफिज साजिद रजा ने नमाज मुकम्मल करायी, वहीं रानी चेरी मस्जिद में इमाम हाफिज अब्दुल अयुब अंसारी ने नमाज अदा करायी. इसके अलावा खुरी, बेसरी और बरवाडीह में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक नमाज में हिस्सा लिया. मौके पर समाजसेवी फरीद खान ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है. उन्होंने समाज में एकता बनाये रखने की अपील की. ईद को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे.

The post मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए मांगी दुआ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles