Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पोकलेन ड्राइवर की सीने में गोली मार कर हत्या:नालंदा में इंजीनियर को मारने आए थे बदमाश; हथियार लहराते हुए भागे


नालंदा के हिलसा में आज शाम बदमाशों ने हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण काम में लगे एक पोकलेन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद निर्माण स्थल पर भगदड़ मच गई और मजदूरों के बीच दहशत का माहौल है। घटना त्रिलोक विगहा के पास की है।निर्माण कार्य चल रहा था, तभी बाइक सवार हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे। अपराधियों ने पहले साइट पर मौजूद इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सफल न होने पर उन्होंने पोकलेन चालक को लक्ष्य बनाया। बदमाशों ने चालक के सीने में गोली दाग दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मृतक की पहचान झारखंड के पथरी गांव निवासी कुलदीप यादव (32) के रूप में हुई है। गोली लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथी मजदूरों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया एसडीओ अमित कुमार पटेल और डीएसपी शैलजा तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बाईपास निर्माण काम में लगे चालक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles