Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मूल झारखंड आंदोलनकारियों को मिले सम्मान और पेंशन

सिटी रिपोर्टर|बोकारो चिह्नित मूल झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक सोमवार को पुपुनकी ब्रिज स्थित झामुमो जिला शाखा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो नेता सह झारखंड आंदोलनकारी लंबोदर महतो ने की, जबकि संचालन अख्तर अंसारी ने किया। बैठक में मोर्चा के संयोजक लुकमान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक के दौरान झामुमो नेता अख्तर अंसारी ने सभी झारखंड आंदोलनकारियों को हरा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक लुकमान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार को मूल झारखंड आंदोलनकारियों को उचित सम्मान देना चाहिए। यह केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि उनकी पहचान और अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद और समर्पण के साथ आंदोलनकारियों ने अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए संघर्ष किया था, आज उन्हीं मूल आंदोलनकारियों की पहचान पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पेंशन के लालच में फर्जी आंदोलनकारियों की संख्या बढ़ी है, जिससे वास्तविक आंदोलनकारियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को मूल झारखंड आंदोलनकारियों की सही पहचान सुनिश्चित करनी चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles