Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने न्याय के लिए आंदोलन जारी रखने का किया एलान


सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के दिवंगत कर्मचारी सुभाष चंद्र मोदी के आश्रित को नियोजन, मुआवजा, वैधानिक देय राशि के भुगतान और दुर्घटना के बाद उपचार व रेफरल प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। परिजनों का आरोप है कि 30 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के क्रम में 17 जुलाई को सुभाष मोदी का निधन हो गया, लेकिन पांच दिन बीतने के बावजूद सेल प्रबंधन ने उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की। उनका कहना है कि आश्रित को नौकरी, नियमानुसार मुआवजा और अन्य वैधानिक लाभ अब तक नहीं दिए गए हैं। एडीएम गेट के पास धरनास्थल पर तीसरे दिन भी परिजन, ग्रामीण और समर्थक डटे रहे। गेट पर प्रशासन के साथ कुछ देर तक धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने केवल अपना पक्ष रखा और बिना किसी सकारात्मक आश्वासन के लौट गए। इससे आंदोलनकारियों में और नाराजगी बढ़ गई। पीड़ित परिवार ने स्पष्ट कहा कि जब तक आश्रित को नौकरी, उचित मुआवजा और अन्य मांगों पर लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रहेगा। धरना स्थल पर सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर, अजय सिंह, राजीव मालाकार, जितेंद्र कुमार आदि थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles