Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मेदिनीनगर में दूध कारोबारी का शव तालाब में मिला:8 मार्च से थे लापता, तालाब किनारे मिली साइकिल; शराब पीने की थी आदत


पलामू में मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के काशीनगर रेडमा निवासी 58 वर्षीय दूध कारोबारी मोहन यादव का शव मंगलवार को जोगियाही तालाब से बरामद किया गया। 8 मार्च की शाम से लापता मोहन यादव के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पुत्र संतोष यादव ने बताया कि मोहन यादव 8 मार्च की शाम शहर के ठाकुरबाड़ी मोहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे मंगलवार को एक चरवाहे ने जोगियाही तालाब के पास एक साइकिल पड़े होने की सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां तालाब किनारे मोहन यादव की साइकिल मिली। इसके बाद लोगों ने तालाब में तलाश शुरू की और उनका शव बरामद किया। मोहन यादव दूध बेचने का काम करते थे और रोजाना आसपास के मोहल्लों में दूध पहुंचाते थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें शराब पीने की भी आदत थी। हालांकि, उनकी मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और एसआई संगीता झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles