Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मेला देखकर गांव लौट रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक युवक की मौत

भास्कर न्यूज|भरनो/गुमला भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मारासिली-खटको मार्ग पर नदी के पास रविवार को देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान दीपक उरांव के रूप में हुई है, जो घाघरा थाना क्षेत्र के घोड़ा टांगर गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक उरांव अपने साथी फुलेश्वर उरांव के साथ बाइक से मारासिली गांव अपने एक मित्र के घर आया था। दोनों युवक देर शाम को भरनो में आयोजित फागुन मेला देखकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मारासिली और खटको के बीच स्थित नदी के पास एक मोड़ पर अचानक बाइक असंतुलित हो गई और दीपक उरांव बाइक से गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि घटना के समय अंधेरा हो चुका था, जिससे आसपास के ग्रामीणों को दुर्घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। काफी देर बाद जब लोगों को इसकी भनक लगी, तब दो युवकों की मदद से घायल दीपक को बाइक पर ही लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कंचन प्रजापति पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा जाएगा। दीपक उरांव की असामयिक मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles