Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मॉडल विद्यालय से तड़ित चालक की चोरी

मॉडल विद्यालय से तड़ित चालक की चोरी

बालूमाथ(लातेहार). प्रखंड के धाधु पंचायत स्थित मॉडल स्कूल परिसर से शुक्रवार की रात तड़ित चालक की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में अध्यापन कार्य कर वे और शिक्षक घर चले गये थे. शनिवार की सुबह विद्यालय परिसर पहुंचे तो तड़ित चालक नहीं पाया. उन्होंने बताया की विगत एक वर्ष पूर्व भी विद्यालय में लगे ट्रांसफारमर को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया था. आज तक इसका पता नहीं चल पाया. उन्होंने विद्यालय के पोषक क्षेत्र के लोगों से आवाह्न किया है कि इस विद्यालय में आपके ही बच्चे पढ़ते है, विद्यालय में लगे सामग्रियों की सुरक्षा करना विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी जिम्मेवारी बनती है. विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और चोरी करना बच्चों के भविष्य को बिगाड़ना है. इधर पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है.

The post मॉडल विद्यालय से तड़ित चालक की चोरी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles