Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मॉनसून को लेकर 19 क्विक रिस्पॉन्स टीम तैयार:सभी को मिलेगी एक-एक गाड़ियां, बारिश होते ही जल निकासी के लिए फील्ड पर उतरने का निर्देश


पटना में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, अभी तक भारी बारिश नहीं हुई है, लेकिन फिर भी पटना नगर निगम अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। मॉनसून को लेकर 19 क्विक रिस्पॉन्स टीमों (QRT) का गठन किया गया है, जिन्हें एक-एक गाड़ी दी जायेगी। ताकि बारिश के दौरान टीमें लगातार क्षेत्र का दौरा कर सकें और जल निकासी कार्यों की निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर सकें। जल निकासी के लिए फील्ड पर उतरने का निर्देश नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने जलजमाव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी टीमों को अपने क्षेत्र के ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन, नालों, स्थापित किए गए पंप सेटों और वहां काम कर रहे कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करने कहा गया है। उन्होंने बिना किसी दिक्कत के जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बिना देरी के फील्ड में उतरकर जलनिकासी करने के निर्देश नगर आयुक्त ने सभी टीमों को अपने-अपने क्षेत्र के चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, सभी मैनहोल, कैचपिट और स्लैब की नियमित जांच करने कहा है। साथ ही कहीं भी क्षति या अवरोध मिलने पर तत्काल संबंधित पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही वर्षा शुरू होते ही बिना देरी के फील्ड में उतरकर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। सभी टीमों को सेफ्टी गियर उपलब्ध कराए गए नगर आयुक्त ने बताया, कि पटना नगर निगम के 75 वार्डों को 19 जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन में एक जोनल निरीक्षक और दो सफाई कर्मियों की क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है। सभी टीमों को रेनकोट, टॉर्च, ग्लव्स सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी गियर) उपलब्ध कराए गए हैं। हर अंचल में जोन वाइज की गई व्यवस्था

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles