Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोकामा में ड्रग्स बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार:जनरल स्टोर से गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर जब्त, पुलिस ने कोर्ट मे पेश किया


पटना जिले के मोकामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक जनरल स्टोर से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने दुकान की आड़ में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम नगर के तेराहा चौक स्थित दुकान पर की गई। मोकामा थाना पुलिस को पिछले कुछ समय से क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार देर शाम पुलिस को सकरवार टोला निवासी एक युवक के जनरल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार करने की विशिष्ट सूचना मिली। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने नगर के व्यस्त तेराहा चौक स्थित दुकान पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सकरवार टोला निवासी युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दुकान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद हुए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थों में 300 ग्राम गांजा, 3.90 ग्राम अफीम और 2.32 ग्राम ब्राउन शुगर शामिल है। मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक काफी समय से पुलिस की निगरानी में था। वह अपनी दुकान का इस्तेमाल गांजा, अफीम और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ‘कवर’ के रूप में कर रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और नशीले पदार्थों की खेप के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles