Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोकामा में सोमवार को 3 घंटे बिजली गुल रहेगी:शिवनार से मेकरा तक आपूर्ति प्रभावित, मेंटेनेंस कार्य होगा


मोकामा प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी हाई वोल्टेज तार के आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण यह शटडाउन किया जाएगा। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (JE) ने बताया कि शिवनार फीडर से लेकर मेकरा तक के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी। जेई के अनुसार, गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग और तारों पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार को देखते हुए 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस अनिवार्य हो गया है। इस दौरान जर्जर तारों की मरम्मत, इंसुलेटर और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच तथा तारों के संपर्क में आ रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली कटने से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। विशेष रूप से पानी भरने और मोबाइल चार्ज करने जैसे कार्यों को सुबह 10 बजे से पहले पूरा कर लेने की सलाह दी गई है, ताकि तीन घंटे के पावर कट के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles