Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर:हाई कोर्ट के आदेश पर सड़क की जमीन खाली कराई गई


मोतिहारी में प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पीपरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर बिनटोली में शुक्रवार को सड़क की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अंचल और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यह कार्रवाई पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई। जानकारी के अनुसार, हसनपुर गांव निवासी दिनेश यादव ने सड़क की जमीन पर अतिक्रमण के संबंध में उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और निर्धारित स्थल पर जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान सड़क किनारे बनी कुछ झोपड़ियों और मकानों को हटाया गया, जिससे आम आवागमन के लिए रास्ता सुगम हो सके। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे अतिक्रमण हटाओ अभियान में चकिया अंचलाधिकारी गोपाल कुमार और पीपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इससे पहले 19 सितंबर 2025 को भी इसी स्थान पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। उस समय एक महिला के मूर्छित होने के बाद उसकी मौत की अफवाह फैल गई थी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया था। हालांकि, प्रशासन द्वारा महिला का इलाज कराया गया और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles