Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में बिजली कर्मी की करंट से मौत:पोल पर काम करते हादसा, मौके पर ही गई जान, बिना सेफ्टी के मरम्मत करने में लगा था


पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में बिजली मरम्मत कार्य के दौरान एक बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना चकिया बाईपास के पास हुई, जहां कर्मी लाइन दुरुस्त कर रहा था। जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत शहजाद नामक कर्मी पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शहजाद को पोल से नीचे उतारा और एक निजी एंबुलेंस की मदद से अनुमंडल अस्पताल चकिया पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नियमित रूप से मेंटेनेंस का काम करता था
मृतक की पहचान मेहसी थाना क्षेत्र के रामपुर शंकर गांव, वार्ड संख्या-4 निवासी शहजाद के रूप में हुई है। वह बिजली विभाग में मानव बल के तौर पर नियमित रूप से मेंटेनेंस का काम करता था। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है, जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाएं बार-बार हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर विभागीय जांच शुरू करने की बात कही जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles