Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू:कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती,योजनाओं पर मंथन


मोतिहारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाना है। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष चर्चा की जा रही है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाने पर भी मंथन हुआ। अनुशासन और समर्पण का आह्वान राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। धनखड़ ने गौ हत्या और गौ तस्करी का मुद्दा भी उठाया, कहा कि कई राज्यों में इस पर कड़े कानून हैं, जिनका अन्य राज्यों में भी सख्ती से पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है। प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने बताया कि संगठन को धारदार बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल, जनसंपर्क और विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बेहतर तरीके से जनता तक पहुंचा सकें। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। इस शिविर के माध्यम से पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles