Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में महिला का शव फंदे से लटका मिला:मर्डर या सुसाइड की जांच में जुटी पुलिस, FSL टीम भी मौके पर पहुंची


मोतिहारी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भुसाहा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भुसाहा गांव निवासी आलोक मंडल की 22 वर्षीय पत्नी रिमझिम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने जब महिला को फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ सूचना मिलते ही संग्रामपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। कमरे की स्थिति, फंदे की ऊंचाई और अन्य बिंदुओं पर जांच की गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हत्या है या आत्महत्या। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तहकीकात कर रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं एफएसएल रिपोर्ट से भी घटना की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतका की शादी कुछ वर्ष पहले ही हुई थी। मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि बिना जांच के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles