Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-28A जाम कर किया प्रदर्शन


मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में एनएच-28ए पर रतनपुर मोड़ के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय हरेंद्र महतो की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। मृतक की पहचान सिंघिया हीवन गांव निवासी हरेंद्र महतो के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरेंद्र महतो सिंघिया हीवन माई स्थान चौक से पैदल सड़क पार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एनएच-28ए पर टायर जलाकर प्रदर्शन घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए एनएच-28ए को जाम कर दिया। उन्होंने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर सदर एसडीओ अरुण कुमार, वन डीएसपी दिलीप कुमार और यातायात डीएसपी उमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उनके साथ बंजरिया, नगर और रघुनाथपुर थाना की पुलिस भी मौजूद थी। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाने की मांग परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने, सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाने और हाई-मास्ट लाइट लगाने की मांग की। अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम के बाद यातायात को फिर से सुचारू किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के देरी से मौके पर पहुंचने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles