Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से की शादी:17 फरवरी को घर से भगा ले गया था युवक, मांग में 5 बार भरा सिंदूर


मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती ने गुरुवार को मंदिर में शादी कर ली है। इस शादी का शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, युवती के पिता ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। पंडित मंत्रोच्चार करवा रहे हैं। इसी दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति पंडित को रोककर दूल्हे के हाथ में सिंदूर थमा देता है। युवक पांच बार युवती की मांग में सिंदूर भरता है, जिसके बाद युवती उसका हाथ पकड़कर आगे बढ़ जाती है। 17 फरवरी को घर से भगा ले गया था युवक यह मामला मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पटना गांव का है। गांव के नसूरुल्लाह सैफी ने केसरिया थाने में आवेदन दिया है। नसूरुल्लाह सैफी ने आरोप लगाया है कि 17 फरवरी को गांव का रिशु कुमार उनके घर आया था। उसने उनकी बेटी सजरीन खातून को बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया। इसके बाद उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी। सैफी ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि रिशु कुमार के पिता से उनके घरेलू संबंध थे, जिस कारण उन्हें रिशु पर भरोसा था और उन्होंने अपनी बेटी को उसके साथ जाने दिया था। उनका आरोप है कि रिशु कुमार शादी करने की नीयत से ही उनकी बेटी को अपने साथ ले गया था। वहीं, ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिल रही थी। इसी बीच मौका देखकर दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला कर लिया और गांव से फरार हो गए। शादी के दौरान की तस्वीरें… परिवार के दबाव पर लौटे गांव

बताया जा रहा है कि दोनों के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद परिवार के लोगों के दबाव और बातचीत के बाद दोनों वापस गांव लौट आए। गांव लौटने के बाद ही स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी गई।

मंदिर में हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्हें एक आवेदन मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles