Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार:जामताड़ा पुलिस ने तीन मामलों का किया खुलासा, 7 आरोपी पकड़े गए


जामताड़ा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी आसिफ अंसारी उर्फ लंबू सहित सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जामताड़ा जिले में लूटपाट, डकैती, अपहरण और गोलीबारी जैसी कई घटनाओं में शामिल था। एसपी राजकुमार मेहता ने तीन ऐसे मामलों का खुलासा किया, जिनकी तारें इसी गिरोह से जुड़ी हुई थीं। इन अपराधियों में कुछ ऐसे भी वांटेड अपराधी शामिल थे, जो सुपारी लेकर भी वारदातों को अंजाम देते थे। नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में 22 फरवरी को सुबह 8 बजे हुई गोलीकांड के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ अंसारी उर्फ लंबू (23 वर्ष, पिता इस्लाम अंसारी, पोखरिया, नारायणपुर), हारुन अंसारी (42 वर्ष, पिता अब्दुल रशीद, पोखरिया, नारायणपुर) और इजराफिल अंसारी (19 वर्ष, पिता इस्माइल अंसारी, पोखरिया, नारायणपुर) शामिल हैं। ये तीनों एक ही गांव के निवासी हैं। आसिफ अंसारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी इसके अलावा, समशुल अंसारी (23 वर्ष, पिता बशीर अंसारी, केंडवा टांडा कुरुआ, कर्माटांड़ थाना) और सफाउल अंसारी (24 वर्ष, पिता सनाउल अंसारी, धर्मपुर, नारायणपुर) को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि धर्मपुर गांव के ही तीन लोगों ने मृतक फुरकान अंसारी की रेकी की थी, जिनमें से सफाउल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। आसिफ अंसारी उर्फ लंबू इस पूरे गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। एसपी ने यह भी जानकारी दी कि ओडिशा के एक लूटकांड मामले में भी इन्हीं अपराधियों की संलिप्तता थी। अपराधियों को संदेह था कि मृतक फुरकान अंसारी पुलिस को उनकी सूचना दे रहा है। इसी संदेह के चलते फुरकान अंसारी की हत्या कर दी गई। रेकी करने में सफाउल अंसारी भी शामिल था। वहीं, इस मामले की तार कर्माटांड़ में हुई सीएसपी संचालक से 20 हजार की लूट कांड मामले से भी जुड़ी है। इसमें अजमूल अंसारी उर्फ बलमा पिता तस्लीम अंसारी ग्राम ससुबदीडीह छायाटॉड थाना कर्माटांड़ के निवासी है। इसके अलावा एक साइबर अपराधी भी इस मामले में जुड़ा जो सुपारी देने वाले गैंग को पैसे निकाल कर देता था। मृतक फुरकान अंसारी को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को एक-एक लाख रुपए देने की बात हुई थी। एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि साइबर अपराधी जमरूद्दीन अंसारी मुख्य सहयोगी साइबर अपराध कमी फुरकान अंसारी (41) को भी गिरफ्तार किया गया इस गिरफ्तार अपराधी के पास 43,800 रुपए नगद बरामद किया गया है।
इसके अलावा एक मोबाइल फोन तीन सिम कार्ड एक एटीएम कार्ड और एक स्कूटी भी बरामद किया है। वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साथ अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है जो जामताड़ा जिला सहित आसपास के इलाकों में लूट कांड गोली कांड अपहरण जैसे मामले की घटना को अंजाम देते थे। वहीं पूर्व में एक अपहरण मामले में आसिफ अंसारी उर्फ लंबू भी शामिल था। बताते चलें कि यह सभी अपराधी मोस्ट वांटेड अपराधी हैं, जिसमें से मुख्य आरोपी आसिफ अंसारी उर्फ लंबू है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, मैगजीन, गोलियां और बाइक बरामद किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles