मोहनिया में एनएच-19 पर पटना मोड़ के पास सासाराम से मोहनिया की ओर आ रहे तीन ट्रेलर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सबसे पीछे चल रहे बालू लदे ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम और स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरैथा गांव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। उसे तुरंत एनएचएआई की एंबुलेंस से मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि चालक को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हादसे के बाद सबसे आगे चल रहा ट्रेलर चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हाईवे पर लगे जाम को हटाने के लिए एनएचएआई ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
मोहनिया में 3 ट्रेलर टकराए, चालक केबिन में फंसा:लोगों ने निकाला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर; NH-19 पर पटना मोड़ के पास हादसा