Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवक का शव लीची बागान में फंदे से लटका मिला:कांती में चावल लेने के लिए कहकर घर से निकला था, पत्नी ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया


मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर स्थित खजूरी गांव में शनिवार को एक युवक का शव लीची के बागान में पेड़ से फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान स्थानीय महादेव महतो के 34 वर्षीय पुत्र संजीत महतो के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कांटी थाना के दरोगा रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्रित किए। संजीत महतो पहले बाहर ड्राइविंग का काम करते थे, लेकिन पिछले छह महीने से वह घर पर रहकर ही काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, नौ वर्षीय बेटी, छह वर्षीय बेटा और एक बुजुर्ग बीमार पिता हैं। मृतक ने सुबह अपनी बहन से फोन पर बात की थी और उसे घर आने को कहा था। जब उनकी बहन मेहसी अपने ससुराल से मायके खजूरी के लिए निकलीं, तो रास्ते में ही उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई का शव लीची के पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी ने अपने पड़ोसियों पर पति की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने नहाते समय उनका एक वीडियो बना लिया था। पत्नी का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करने लगे और फोन पर बातचीत करने का दबाव बनाया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। हालांकि, कुछ समय बाद वे अलग हो गए थे। पत्नी ने आगे बताया कि आरोपी लगातार उनके पति संजीत को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह संजीत चावल लेने की बात कहकर घर से निकले थे और बाद में उनकी मौत की खबर मिली। पत्नी ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि घर में बुजुर्ग बीमार पिता हैं और अब परिवार की देखभाल कौन करेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles