Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवक की हत्या, कुएं से जला शव मिला:नवादा में पिता बोले – हमें तो किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं


नवादा में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी सुबीर कुमार (20) के रूप में हुई है। कृष्णा नगर के पास एक बगीचे में मिट्टी के कुएं से सुबीर का जला हुआ शव मिला, जिस पर जलने के निशान थे। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। हत्या के बाद सबूत मिटाने की आशंका है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. यह घटना मेसकौर और पन्नाडावर थाना क्षेत्र की सीमा के पास की है। शव मिलने वाली जगह से 200 मीटर दूर एक मोटरसाइकिल भी मिली। इसकी नंबर प्लेट टूटी थी और चेसिस नंबर मिटाने की कोशिश की गई थी। मृतक के पिता महेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार दोपहर से सुबीर का मोबाइल बंद था। परिजनों ने तलाश की, पर कोई खबर नहीं मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस आगे करेगी कार्रवाई सोमवार को अज्ञात शव मिलने की जानकारी पर मोटरसाइकिल से सुबीर की पहचान हुई। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया था। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। हमें तो किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं – मृतक के पिता युवक की हत्या करके क्या किसी ने जला दिया है। युवक ने खुद ही आत्महत्या किया है। या फिर किसी से कोई दुश्मनी है। आखिर घर से दूर में आकर युवक इस हालत में पाया गया है। यह सभी एंगल पर पुलिस जो है वह जांच करना शुरू कर दी है। मृतक के पिता महेंद्र चौहान बताते हैं कि हमें तो किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। कल से मोबाइल बंद था और आज जानकारी मिल की मेरे बेटा की हत्या करके किसी ने फेंक दिया है। इलाके में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि उसका शरीर भी जला पड़ा है। क्या मामला है आखिर क्यों मेरा बेटा का हत्या किया गई है यह तो पुलिस ही अब इस मामला में खुलासा कर पाएगी। यह घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ है। नवयुवक की मौत ने कई सवाल भी खड़ा कर दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles