![]()
किशनगंज जिले में मवेशी माफियाओं पर प्रशासन लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनपुरा पिकेट के मस्तान चौक पर दो 407 वाहनों में लदे कुल 17 मवेशियों को बरामद किया है। गौरतलब हो कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मस्तान चौक के रास्ते दो “टाटा 407” वाहनों में मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही धनपुरा पिकेट पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध दोनों वाहनों को रोका गया। दोनों आरोपी अररिया जिले के रहने वाले तलाशी के दौरान वाहनों में क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर बांधे गए कुल 17 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है, जिनमें से एक का नंबर BR-11GB-5506 है। मौके से पुलिस ने वाहन चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो० मुनाशिब (उम्र- 28 वर्ष), पिता- स्वर्गीय मो० शैयद, साकिन- प्रेमनगर, थाना- आरएसओ और मो० अतिक,(उम्र- 40 वर्ष), पिता- मो० इस्माइल, साकिन- फूलवारी खेजा, थाना- सिमरही के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अररिया जिले के रहने वाले हैं। मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई पुलिस का मानना है कि आरोपी मवेशियों को बिहार से बंगाल की ओर तस्करी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में संबंधित थाने में पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
किशनगंज में 2 पिकअप से 17 मवेशी बरामद:अररिया के 2 तस्कर गिरफ्तार, बिहार से बंगाल ले जाने की आशंका
