Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, जयराम महतो से बात की:धनबाद में नीचे उतरने के बाद बोला- अपनी परेशानी सीधे सरकार को बताऊंगा


धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर काजी टोला में 24 वर्षीय जाहिद अंसारी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जाहिद सुबह करीब आठ बजे टावर पर चढ़ा था। सूचना मिलने पर टुंडी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था। इस दौरान उसने पुलिस के सामने मांग रखी कि उसकी बात राज्य के मुख्यमंत्री या विधायक जयराम महतो से कराई जाए। कई घंटे की कोशिश के बाद विधायक से फोन पर हुई बात युवक की मांग को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास जारी रखा। कई घंटे की कोशिश के बाद जाहिद अंसारी की फोन पर विधायक जयराम महतो से बात कराई गई। बातचीत होने के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। उसके नीचे उतरते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। युवक के टावर पर चढ़ने से आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि, विधायक से बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। टावर पर चढ़ने की वजह अब तक नहीं बताई टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद उसे नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक ने अभी तक टावर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं बताई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या परेशानी थी, जिसके कारण जाहिद को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए टावर पर चढ़ना पड़ा। फिलहाल युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपनी परेशानी सीधे सरकार को बताऊंगा टावर से नीचे उतरने के बाद जाहिद अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी परेशानी सीधे सरकार को बताएगा, किसी और को नहीं। हालांकि, उसने अपनी परेशानी की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की। युवक की ओर से मुख्यमंत्री या विधायक से बात कराने की मांग और उसके बाद टावर से उतरने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच के साथ युवक से पूछताछ कर रही है, ताकि टावर पर चढ़ने के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles