Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवती का शव इमली के पेड़ से लटका मिला:गांव से एक किलोमीटर दूर दुपट्टे के सहारे बनाया था फंदा, आत्महत्या की आशंका


पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बढ़ाई सेरेंग गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बारजो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में इमली के पेड़ से लटका मिला। सुमित्रा उसंवीर गांव की निवासी थी। यह घटना गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सुमित्रा की मां जोशना बारजो शौच के लिए बाहर निकलीं। रास्ते के पास इमली के पेड़ पर उन्होंने अपनी बेटी को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर वह स्तब्ध रह गईं और शोर मचाने लगीं, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सुमित्रा बारजो अविवाहित थी और स्थानीय बाजार में हड़िया बेचने का काम करती थी। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना गांव के मुंडा के माध्यम से पुलिस को दी गई। कुमारडुंगी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles