Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवती से मारपीट पर कार्रवाई नहीं कर रही है चंद्रपुरा पुलिस

पिछले महीने करम पूजा के दौरान युवती से मारपीट, मोबाइल तोड़ने और उसकी छोटी बहन के गले से चेन छीनकर बदसलूकी किया गया। इस पर पीड़ित परिवार ने चंद्रपुरा थाना पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने और आरोपी पक्ष से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने इसको लेकर बुधवार को एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि 22 सितंबर को करम पूजा के अवसर पर उनकी बेटी नाच-गाना देखने गई थी। वहां सोहन पंडित और उसके पिता पहले से मौजूद थे और गाली-गलौज कर रहे थे। युवती ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर पटक दिया और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी छोटी बहन के गले से चेन छीन लिया। आरोप लगाया कि घटना के बाद चंद्रपुरा थाना में कई बार फोन करने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब डेढ़ घंटे बाद दोबारा फोन करने पर अगले दिन थाना आकर फोटो के साथ आवेदन देने को कहा गया। वहीं थाना के एक कर्मी पर उन्होंने उनके भतीजे, भाई और बेटी को ही काउंटर केस में फंसाने की धमकी दी और वहां से भगा दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि चंद्रपुरा पुलिस का आरोपी पक्ष से मिलीभगत है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles